Search

 
 
 

सरायकेला : 28 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से बीईईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : मध्याह्न भोजन योजना का मासिक प्रतिवेदन एवं उपयोगिता नहीं देने के कारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) द्वारा 28 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए प्रतिवेदन मांगी गई है. समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी के पास प्रतिवेदन समर्पित करने की चेतावनी भी दी गई है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 08 सितंबर पूर्वाहन 11:00 बजे तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-20-employees-retired-from-tata-motors-honored/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त 20 कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
ये विद्यालय हैं प्राथमिक विद्यालय वष्टमशाही, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वांकसाई , उत्क्रमित मध्य विद्यालय भदरुडीह, मध्य विद्यालय भुरुकुली, नव प्राथमिक विद्यालय चेतनपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधी ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीनी, नव प्राथमिक विद्यालय उलीडिपा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानकीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरडीहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिलिंगबुरु, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदम बेड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीपुर, नव प्राथमिक विद्यालय कुदरसाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमराडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुडकुम, प्राथमिक विद्यालय पदमपुर, मध्य विद्यालय बड़बिल, नव प्राथमिक विद्यालय राखाकोचा, नव प्राथमिक विद्यालय सिदमा, नव प्राथमिक विद्यालय सिंधरी, मध्य विद्यालय सीनी , आरबीएस सीनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुमसा, प्राथमिक विद्यालय ऊपर दुगनी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय वार्ड नंबर दो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही