Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : बैंको से लोन नहीं मिलने से परेशानी में पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक

Seraikela (Bhagya sagar singh) : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक `भागीदारी में किफायती आवास` योजना अंतर्गत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के नोरोडीह में फ्लैट निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. निर्धारित प्रक्रिया के तहत शहरी क्षेत्र के 60 लाभुकों को वहां आवास आवंटित किया गया है. लाभुकों को यह बताया गया था कि योजना के तहत उन्हें आवास के लिये कुल तीन लाख 92 हजार भुगतान करने होंगे, जिसमें से सुरक्षित जमा व प्रथम किस्त के नाम 25 हजार की राशि पहले ही ले ली गई है. अब प्रत्येक लाभुक को अपने आवास के लिए तीन लाख 67 हजार जमा करने हैं. इस राशि की सरलता से भुगतान हेतु भी लाभुकों को आश्वासन दिया गया था कि वे अपने अंशदान राशि का अधिक से अधिक भुगतान कर दें, जो शेष रह जायेगी उसे बैंकों के माध्यम हाउसिंग लोन में कन्वर्ट कर दिया जायेगा. ताकि आसान किस्तों में वे राशि का भुगतान बैंक को कर सकें. इसके लिए तीन अगस्त तक लाभुकों को कार्यालय में राशि जमा करने को कहा गया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-decision-taken-to-make-har-ghar-tricolor-flag-campaign-successful-in-karampada-gram-sabha/">किरीबुरू

: करमपदा ग्राम सभा में ‘हर घर तिरंगा झंडा अभियान’ को सफल बनाने का लिया गया निर्णय

किफायती आवास में गृहप्रवेश की जुगत भिड़ा रहे लाभुक

पहले दिन 3 अगस्त को कुल 60 लाभुकों में से 12 लाभुकों ने 13,58,000 जमा किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार इसमें से एक लाभुक द्वारा पूरी राशि 3,67,000 जमा की गयी है. जबकि दो लाभुक प्रति 16,7,000, चार लाभुक प्रति 10,0000, दो लाभुक प्रति 50,000 एवं एक लाभुक द्वारा 23,000 जमा किया गया है. कुछ लाभुकों के अनुसार उक्त योजना के तहत बैंक आवास ऋण देने को तैयार नहीं हैं. बैंकों का कहना है कि बिना किसी सिक्युरिटी के वे लोन नहीं दे सकते. आवास योजना के अनेक लाभुक अब अन्य लोन, अपने परिचितों से कर्ज या बाजार के सूदखोरों से ऊंची ब्याज पर कर्ज लेकर किफायती आवास में गृहप्रवेश की जुगत भिड़ा रहे हैं. लाभुकों के अनुसार अंशदान की राशि को होम लोन के माध्यम से आसान किस्तों में चुकाने का आश्वासन लाभुकों को निरन्तर मिलता रहा. इसी कारण उत्साहित होकर वे योजना के लाभुक बने थे. सभी लाभुक आर्थिक रूप से सक्षम होते तो स्वयं भूखंड खरीद कर अपना आवास बना लेते, इस योजना के पीछे नही पड़ते. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-sharangi-presented-a-state-of-the-art-wheel-chair-to-the-divyang/">जमशेदपुर:

कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग को भेंट की अत्याधुनिक व्हील चेयर

वरीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष लाभुकों को मिला था आवास ऋण का आश्वासन

[caption id="attachment_379106" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/noradih-1.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> 29 जुलाई को हुई बैठक में वरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की फाइल फोटो.[/caption] विदित हो कि 29 जुलाई को भी आवंटन से संबंधित समस्याओं एवं प्रश्नों के निराकरण हेतु बैठक रखी गई थी. उक्त बैठक में नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग रांची के पदाधिकारी राजन कुमार, मीतू एलजी भारती व दीपक कुमार भ्रमण कार्यक्रम के तहत उक्त बैठक में उपस्थित थे. साथ ही नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, एमआईएस स्पेशलिस्ट सहित एचडीएफसी, आईडीबीआई, एवं आईसीआईसी बैंक के स्थानीय प्रबंधक भी उपस्थित थे. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगरपंचायत द्वारा लाभुकों से कहा गया था कि अधिक से अधिक अंशदान जमा करें, शेष राशि को होम लोन कराने में सहयोग किया जाएगा. अब अधिकतर लाभुकों के समक्ष यह योजना सांप छुछुन्दर की स्थिति बन गयी है, जिसे ये न उगल सकते हैं और न पूरी राशि जमा कर निगल सकते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-due-to-the-continuous-arrival-of-elephants-along-with-the-villagers-the-problem-of-forest-department-and-police-administration-also-increased/">किरीबुरू

: हाथियों के निरंतर आने से ग्रामीणों के साथ वन विभाग व पुलिस-प्रशासन की भी बढ़ी परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही