Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : मारवाड़ी धर्मशाला में भागवत कथा कैलेंडर का किया गया विमोचन

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी महिला समिति सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में सरायकेला मारवाड़ी धर्मशाला में पितृपक्ष के पवित्र महीने में पितरों की मुक्ति के उद्देश्य से दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. भागवत कथा कैलेंडर का विमोचन शुक्रवार को मनोज चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, अरुण सेकसरिया, प्रेम अग्रवाल, जनक गोयल, राहुल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रतन अग्रवाल, हनी चौधरी, वृजमोहन शर्मा, कमल चौधरी, स्नेह लता चौधरी एवं रेखा सेक्सरिया सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-drug-department-raids-in-pharmaceutical-company-renovision-export-investigation-underway-in-presence-of-magistrate/">चांडिल

: दवा कंपनी रेनोविजन एक्सपोर्ट में ड्रग विभाग का छापा, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चल रही जांच

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है

कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है - रविवार 11 सितंबर भागवत महात्मय, गोकर्णपाख्यान, शुकदेव आगमन, सोमवार 12 सितंबर कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र. मंगलवार 13 सितंबर प्रह्लाद स्तुति एवं वामन अवतार. बुधवार 14 सितंबर राम अवतार, श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव. गुरुवार 15 सितंबर बाल लीला, माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा. शुक्रवार 16 सितंबर महारास, कंस वध, उद्भव चरित्र एवं रुकमिणी मंगल. शनिवार 17 सितंबर सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई, परीक्षित मोक्ष, भागवत पूजन, हवन पूर्णाहूति एवं भण्डारा प्रसाद कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही