Search

सरायकेला: चौका-कांड्रा मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत

Seraikela: सोमवार अहले सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत चौका कांड्रा मार्ग पर रायपुर ग्राम के निकट मुस्कान लाइन होटल के सामने खड़े एक ट्रक से बाइक सवार दो युवक टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक काफी दूर तक उछल कर बीच सड़क पर आ गए. दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-max-pickup-van-collided-with-tower-car-at-railway-crossing-between-devjhar-and-murga-mahadev-road-station/">चाईबासा:

देवझर व मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर टावर कार से टकराई मैक्स पिकअप वैन

कांड्रा थाना क्षेत्र के पालूबेड़ा गांव के निवासी थे दोनों युवक

मृतक दोनों युवक कांड्रा थाना अंतर्गत पालूबेड़ा ग्राम के निवासी थे. बताया जाता है कि दोनों युवक सालखन माझी और नागा टुडू सब्जी का कारोबार करते थे और सोमवार अहले सुबह दोनों सब्जी लाने बाइक से नीमडीह जा रहे थे .वहां से प्रतिदिन सब्जी लेकर वे रामचंद्रपुर में लगने वाले हाट बाजार में सब्जी का व्यापार करते थे. लेकिन सोमवार सुबह उनके लिए मौत बनकर आई.

मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम

इधर दोनों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. दोनों के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके आवास पर जुटे और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. इधर सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. इसे भी पढ़ें: एक">https://lagatar.in/one-is-neem-cms-advisory-circle-upper-to-bitter-gourd-dc-ranchi/">एक

तो नीम (सीएम का सलाहकार मंडली), उपर से करेला (डीसी रांची)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//