Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: आसनबनी में सब्जी लेकर लौट रहे राहगीर को बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सरायकेला थाना अंतर्गत आसनबनी गांव के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे रहिना महतो नामक एक 55 वर्षीय राहगीर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक और राहगीर दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. दुर्घटना में रहिना महतो की पैर की हड्डी भी टूट गई है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां मोटरसाइकिल सवार 29 वर्षीय रंजीत महतो का इलाज चल रहा है जबकि रहिना महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपने रिश्तेदार के घर मानिक बाजार गांव से अपने घर नेगंटासाई लौट रहा था, जबकि रहिना महतो कालिया डूंगरी से सब्जी लेकर अपने घर आसनबनी गांव लोट रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही