Search

 
 
 

सरायकेला: कोर्ट से लौटते समय बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मारी

 
Saraikela : सरायकेला कोर्ट से लौटते समय बदमाशों ने कपाली डांगरडीह के रहने वाले मो. कलीम खान को थाना क्षेत्र के चाडरी के समीप गोली मार दी. गोली कलीम के कनपट्टी पर लगी है. घटना के समय जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश और अंबिका चरण पाणी वहां से गुजर रहे थे, तभी घायल कलीम को देखा और अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना के बाद पुलिस जांच में टीएमएच पहुंची. यहां पर उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-at-mango-suman-hotel-chaos/">जमशेदपुर:

मानगो सुमन होटल में लगी आग, अफरा-तफरी

बाइक से लौट रहा था घर

कलीम के बारे में बताया जा रहा है कि वह बुधवार की सुबह सरायकेला कोर्ट गया हुआ था. उसके बाद वह अपनी बाइक से अपने घर की तरफ ही लौट रहा था. इस बीच ही सरायकेला थाना क्षेत्र में मेन रोड पर ही बदमाश घात लगाये बैठे हुये थे और उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह बाइक से गिर गया था और पैदल ही भागने लगा था.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के क्रम में एक खोखा बरामद किया है. घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है. बताया जा रहा है कि कलीम कपाली मुस्लिम बस्ती के कुख्यात कादिम खान का भाई है. वह कुछ दिनों से छिपकर कपाली में रह रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bari-murmu-became-the-president-of-the-district-council-of-east-singhbhum/">जमशेदपुर

: बारी मुर्मू बनी पूर्वी सिंहभूम की जिला परिषद की अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही