Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू

Seraikela : भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के चुने जाने पर सरायकेला में जश्न का माहौल नजर आया. विभिन्न राजनीतिक पार्टी से सम्बंधित ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी हर्ष का माहौल है. इसी खुशी में भाजपा सरायकेला नगर कमेटी एवं प्रखण्ड कमेटी पश्चिम भाग द्वारा संयुक्त रूप से बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-sdo-reviewed-the-bright-india-bright-future-energy-program-2047/">सरायकेला

: “उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा कार्यक्रम 2047” की एसडीओ ने की समीक्षा
इसके साथ ही बिरसा चौक सहित अन्य मुख्य चौक-चौराहों पर जम कर आतिशबाजी करते हुए लड्डू का वितरण किया. इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, भाजपा जिला कमेटी के राजा सिंह देव, नगरपंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक, सोहन सिंह, हरिहर लोहार, सुदीप पटनायक, माइकल महतो, दुखुराम साहू, कृष्णा राणा सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही