Search

सरायकेला: भाजपा राज्‍य की जनता को गुमराह कर रही- शुभेंदु महतो

Seraikela: झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में सरायकेला बस स्टैंड चौक में आज सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झारखंड में एक आदिवासी सीएम को देख नहीं पा रही है. जिसके कारण तरह-तरह के हथकंडे अपना कर राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की जनता को गुमराह कर रही है. इसे भी पढ़ें: श्रीलंका">https://lagatar.in/situation-uncontrollable-in-sri-lanka-5-killed-in-violence-mob-burnt-houses-of-mps-including-rajapaksa/">श्रीलंका

में हालात बेकाबू, हिंसा में 5 मरे, भीड़ ने राजपक्षे समेत सांसदों के घर फूंके

भाजपा को अपना राजनीतिक वजूद खत्म होना का डर: महतो

महतो ने कहा कि राज्य की झामुमो सरकार ने जिस तरह पारा शिक्षकों के लंबित समस्या का निराकरण किया है वैसे ही स्थानीय नीति से लेकर नियोजन नीति सभी समस्याओं को हल करेगी. इसे देखते हुए भाजपा अपना राजनीतिक वजूद खत्म होने की डर से राज्‍य सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है. मौके पर सनद आचार्य के अलावे काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-pankaj-rajak-of-jharkhand-has-been-selected-in-the-indian-mens-hockey-team-announced-for-the-asia-cup/">रांची

:  एशिया कप के लिए घोषित भारतीय पुरुष हॉकी टीम में झारखंड के पंकज रजक का चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//