Search

 
 
 

सरायकेला : भाजपा ने सदर अस्पताल में दिव्यांग जांच सह उपकरण वितरण शिविर का किया आयोजन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर अस्पताल सरायकेला में नप अध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी पटनायक की देख-रेख में दिव्यांग जांच शिविर सह उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो एवं जिला प्रभारी जेबी तुबिद ने फीता काट कर किया. उक्त शिविर में दिव्यांगों को उपकरण वितरण किये गये. जिसके तहत तीन दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, एक दिव्यांग को व्हील चेयर, तीन दिव्यांगों को श्रवण यंत्र, तथा दो दिव्यांगों को ब्लाइंड स्टिक दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-chance-to-renew-the-leased-land-of-khasmahal-if-the-administration-will-remove-the-possession/">जमशेदपुर

: खासमहल की लीज भूमि के नवीकरण का अंतिम मौका, चुके तो प्रशासन हटाएगा कब्जा

इस अवसर पर ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी गणेश महाली, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, भाजपा नेता रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, महामंत्री सुमित चौधरी, ललन सिंह, गणेश महंती , सार्थक आचार्य, राजा ज्योतिषी, अमित केसरी, दुलाल स्वासि, चिन्मयी महतो, अभिजीत दत्ता सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही