Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : भाजपा ने राजनगर के हेंसल में निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya sagar singh) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर भाजपा ने वुधवार को राजनगर के हेंसल बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो ने किया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली एवं पूर्व जिला अध्यक्ष उदयसिंह देव उपस्थित थे. गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान भाजपाइयों ने पूरे हेंसल बाजार का पदयात्रा करते हुए लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर में एक एक झंडा फहराने की अपील की. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-utkal-sammelani-honored-students-who-passed-matriculation-in-mother-tongue/">सरायकेला

: मातृभाषा से मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों को उत्कल सम्मेलनी ने किया सम्मानित
भाजपा नेता गणेश माहली ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर देश भर के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर उत्सव मना रहे हैं. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेकृष्णा प्रधान, कुबेर कांत सारंगी, राजनगर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, मंडल महामंत्री उज्जवल मोदक, मंडल महामंत्री सुभाष महतो, पूर्व महामंत्री लखीचरण महतो, मंडल उपाध्यक्ष पवित्र महाकुड ,मंडल उपाध्यक्ष संटु नायक, मंडल कोषाध्यक्ष अजीत मंड, नवदीप मंडल एवं मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही