Search

 
 
 

सरायकेला : प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

भाजपा नेताओं ने कहा कि झूठे वादे कर व लोगों को सपने दिखाकर दोबारा सत्ता में आई हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है.
 

Dilip Kumar

Chandil : सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंड चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकड़ू में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया. भाजपाइयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी के नाम बीडीओ को मांगपत्र सौंपा. पार्टी नेताओं ने कहा कि पूरे राज्य में विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जनता कराह रही है. सरायकेला-खरसावां जिला भी इससे अछूता नहीं है.

झूठे वादे कर व लोगों को सपने दिखाकर दोबारा सत्ता में आई हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है. विद्यालयों में शिक्षक नहीं,अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं. ऑक्सीजन व एंबुलेंस के अभाव में गरीब मरने को मजबूर हैं. आयुष्मान योजना को राज्य सरकार ने लगभग ठप कर दिया है. बकाए के कारण अस्पतालों ने भर्ती लेना बंद कर दिया है. सरकार ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति और भाषा विवाद में राज्य को उलझा कर रखाहै. नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण शहरी क्षेत्र में जनता की समस्याओं की सुध लेने वाला कोई जन प्रतिनिधि नहीं है. 
फोटो : आक्रोश प्रदर्शन में शामिल भाजपाई

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही