Search

सरायकेला प्रखंड : मुखिया पद के लिए किए गए सभी नामांकन सही

Seraikela : सरायकेला प्रखंड के 14 पंचायत में मुखिया पद के लिए गुरुवार को सात पंचायत के नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी की गई. इसमें सभी आवेदन सही पाये गये हैं. गुरुवार को सात पंचायत पठानमारा, मुडकुम, पांड्रा, गोविंदपुर, छोटादावना, नुवागांव व ईटाकुदर पंचायत में मुखिया के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ सुरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 14 पंचायत में 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि नाम वापसी की तिथि छह मई और सात मई को है. उन्होंने बताया कि बुधवार को सात पंचायत हुदु, मोहितपुर, कमलपुर, सीनी, मुडाटांड, ऊपरदुगनी व मुरूप पंचायत का स्क्रूटनी किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//