Search

 
 
 

सरायकेला : प्रखंड स्तरीय बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्र सरायकेला, खरसावां एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड स्तरीय बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण राज्यस्तरीय प्रशिक्षक द्वारा विधानसभा वार दिया जा रहा है. इसी कड़ी में कुचाई प्रखण्ड में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कुचाई रवि कुमार उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-eight-committees-formed-in-the-special-meeting-of-the-zilla-parishad-selected-from-among-the-elected-members/">सरायकेला

: जिला परिषद की बैठक में आठ समितियों का किया गया गठन

सरायकेला प्रखंड एवं अंचल में प्रशिक्षण दिया गया

बुधवार को सरायकेला प्रखंड एवं अंचल में प्रशिक्षण दिया गया जिसमे सरायकेला विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व अंचल अधिकारी सरायकेला सुरेश कुमार सिन्हा, नंदीश्वर कृष्ण, ललित नारायण प्रधान एवं प्रेमचंद कुमार पति राज्य स्तर से प्राप्त प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य सभी कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे. राजनगर प्रखंड अंतर्गत प्रशिक्षण में सरायकेला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला प्रियंका सिंह, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगूर कोड़ा एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-give-relief-to-farmers-kisan-morcha/">धनबाद

: किसानों को राहत दे सरकार – किसान मोर्चा

प्रशिक्षण में इन बिंदुओं पर दी गयी जानकारी

मतदान पंजीकरण के लिए आधार का उपयोग, सर्विस और विशेष मतदाताओं के लिए लैंगिक समानता का प्रावधान, अब मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए साल में चार अहर्ता तिथियां 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्टूबर, आरपी एक्ट 1950 में सेक्शन 23 के सब सेक्शन 4 के अंतर्गत अब वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का प्रावधान किया गया है, आरपी एक्ट 1950 के सेक्शन 20 के सब सेक्शन 6 के अंतर्गत अब वाइफ की जगह स्पाउस किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही