Search

 
 
 

सरायकेला : मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड के मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी शनिवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत की अध्यक्षता में हुई. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने प्रत्येक विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित करने को कहा, ताकि नियमानुसार 11 से 15 अगस्त तक प्रभात फेरी तथा 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का कार्यक्रम सफल किया जा सके. विद्यालय स्तर पर चलने वाले कार्यक्रम प्रभात फेरी प्रातःकालीन किए जाने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-samir-mahanti-visited-matiyabandhi-panchayat/">चाकुलिया

: विधायक समीर महंती ने माटियाबांधी पंचायत का किया दौरा

एफएलएन सहित अन्य कार्यक्रम संचालन करने के दिए निर्देश

मौके पर पाठ्य पुस्तक वितरण का प्रतिवेदन, पुस्तकालय पुस्तक का ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करना, ज्ञान सेतु एवं एफएलएन कार्यक्रम का संचालन करने का निर्देश दिए. आगामी 12 अगस्त से हेल्थ वेल्थ प्रोग्राम प्रखंड के सभी मध्य एवं कुछ विद्यालय जहां कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चे अध्ययनरत है में चलेगा. 13 अगस्त से छात्रवृत्ति के लिए छात्र संख्या एवं छात्र विवरण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. गुरु गोष्ठी में नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, संकुल साधन सेवी कालीपद महतो, मध्याह्न भोजन प्रभाग के प्रभारी राजाराम महतो सहित प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. .[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही