Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : नव प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की प्रखंड स्तरीय मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में प्रखंड के सभी नव प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए. जिसके तहत प्रधान शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित बैठक रख कर नियमानुसार 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-kisan-goshthi-organized-in-landupada-discussion-on-dealing-with-drought-situation/">बंदगांव

: लाण्डुपदा में किसान गोष्ठी का आयोजन, सुखाड़ की स्थिति से निपटने पर हुई चर्चा

छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का विवरण उपलब्ध कराने का दिए निर्देश

मौके पर पाठ्य पुस्तक वितरण का प्रतिवेदन, पुस्तकालय के पुस्तक का ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपलोड करना, ज्ञान सेतु एवं एफएलएन कार्यक्रम का संचालन करना छात्रवृत्ति के लिए छात्र संख्या एवं छात्र का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. गुरु गोष्ठी में नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, संकुल साधन सेवी कालीपद महतो, मध्याह्न भोजन प्रभाग के प्रभारी राजाराम महतो सहित प्रधान शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही