Search

 
 
 

सरायकेला : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा मेले में खूनी झड़प, चाकू से हमला, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Saraikela News : घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की है. चाउमीन दुकान पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है. हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
दुर्गा पूजा मेले में खूनी झड़प(सांकेतिक तस्वीर)

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आयडा के समीप मंगलवार देर रात दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक चाउमीन दुकान पर जमकर मारपीट हुई. मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया. आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों ने चाकू से दो युवकों पर हमला कर दिया. घटना में मानगो निवासी शेखर नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है.

 

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की है. चाउमीन दुकान पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है. हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान शेखर की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही