Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : आधुनिक पावर में चला बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान

Saraikela : आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के 280 कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कोविड-19 का बूस्टर डोज लेकर जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का प्रमाण दिया है. इसके साथ ही आधुनिक पावर सरायकेला-खरसावां जिले की पहली कंपनी बन गयी जिसने बूस्टर डोज का शिविर लगा कर कर्मचारियों और ग्रामीणों को लाभान्वित किया. मंगलवार को कंपनी परिसर में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां के सहयोग से कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान में 280 लाभुकों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लगाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-backbone-of-the-workers-organization-but-discipline-is-necessary-for-the-strength-of-the-party-ramchandra-sahis/">जमशेदपुर

: कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, लेकिन पार्टी की मजबूती के लिए अनुशासन जरूरी- रामचन्द्र सहिस

243 पुरुष और 37 महिलाओं को लगा बूस्टर डोज

कोविड-19 के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कर्मचारियों के अलावा आस-पास के अन्य गांवों के ग्रामीणों ने टीका लेने के लिए भरपूर उत्साह दिखाया. पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में बूस्टर डोज टीकाकरण के दौरान सम्मिलित रूप से कुल 243 पुरुष और 37 महिलाओं का टीकाकरण हुआ जिसमें ग्रामीणों सहित कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा संवेदक के कर्मचारी भी शामिल थे.

आधुनिक पावर के सीईओ ने जिला प्रशासन व मेडिकल टीम को धन्यवाद दिया

सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल के सकारात्मक पहल और सहयोग के लिए आधुनिक पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने सम्पूर्ण जिला प्रशासन व मेडिकल टीम का धन्यवाद दिया. अपने वक्तव्य ने अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कोरोना काल में प्रत्येक कर्मचारी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और टीका जरूर लगवाएं तथा दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें. कंपनी के चिकित्सक जीपी मुर्मू और सीएसआर प्रमुख संजीत सिन्हा ने बताया की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज जरुर लें. बूस्टर डोज लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर के एंटीबॉडी को बीमारी से लड़ने की ताकत मिलती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है.

टीकाकरण अभियान में ये थे शामिल

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की मेडिकल टीम के देवाशीष महतो, प्रमिला कुमारी, शशिलता कुमारी और मीना कुमारी सहित आधुनिक पावर के सीएसआर, मेडिकल और एडमिन विभाग का सराहनीय सहयोग रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही