Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : मिलावटखोरों के खिलाफ चला अभियान, दर्जनों दुकानों से लिए गए मिठाई के सैंपल

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सदर एसडीओ के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने अपनी टीम के साथ सरायकेला स्थित कई होटलों का औचक निरीक्षण किया. इसी क्रम सरायकेला, कांड्रा एवं चांडिल क्षेत्र में टीम पहुंची और कई स्थानों से मिठाइयों व अन्य खाने-पीने की वस्तुओं का सैंपल लिया. टीम के साथ मौजूद मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में मौके पर ही सभी सैंपल की जांच की गई. जांच के क्रम में सरायकेला के जय माता दी होटल में प्रयोग की जाने वाली हल्दी में मिलावट पाया गया. इसके बाद तुरंत हल्दी को जब्त कर नष्ट करते हुए इस प्रकार के हल्दी उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-gratitude-rally-taken-out-under-the-leadership-of-zip-vice-president-distributed-laddus/">चांडिल

: जिप उपाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई आभार रैली, बांटे लड्डू

लड्डू में रंग की मात्रा अधिक मिली

इसी क्रम में सरस्वती मिष्टान्न भंडार के लड्डू एवं पेड़े की जांच की गई, लड्डू में रंग की मात्रा अधिक पाई गई उसे रोक लगाते हुए सुधार करने का निर्देश दिया गया. शिवशंकर मिष्टान्न भंडार में जांच के क्रम सब सही पाया गया. चंडी प्रसाद भोजनालय में भी हल्दी में चावल के स्ट्रेच मिले होने की शिकायत मिली. शीतल भोग दुकान में लड्डू एवं बूंदी पर प्रतिबंधित रंग उपयोग की शिकायत मिली उसे आगे से रंग उपयोग नहीं करने की नोटिस दिया गया. सुभाष होटल में जांच के क्रम सब सही पाया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-of-basti-vikas-samiti-met-dc-to-rebuild-bhatia-embankment/">आदित्यपुर

: भाटिया तटबंध दोबारा बनाने के लिए डीसी से मिले बस्ती विकास समिति के लोग

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

इसी क्रम टीम द्वारा कांड्रा एवं चांडिल के भी कुछ होटल एवं ग्रोसरी दुकानों में औचक निरीक्षण किया. श्याम भंडार में रखे काफी मात्रा में रसगुल्लों पर चींटी एवं तिलचट्टे पाए गए सभी को जब्त कर नष्ट करते हुए आगे से खाद्य पदार्थों के शुद्धता एवं स्वच्छता पर ध्यान रखने का निर्देश खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दिया. प्रभारी खाद्य निरीक्षक गनपत महतो ने कहा कि राज्य स्तर से मिले निर्देशानुसार जिले में निरन्तर खाद्य पदार्थो के सुरक्षा को लेकर निरीक्षण जारी रहेगा. पहली बार चेतावनी देने के बावजूद जो नियमों की अवहेलना करेंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी. टीम में सहायक तरुण कुमार महतो एवं कार्तिक महतो शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही