Search

 
 
 

सरायकेला : नवनिर्मित आईसीयू, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड वार्ड का चम्पाई सोरेन ने किया उद्घाटन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन ने सोमवार को सदर अस्पताल सरायकेला में सीएसआर मद से नवनिर्मित आईसीयू वार्ड, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे वार्ड का फीता काट कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर उपायुक्त अरवा राजकमल, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सहित अन्य चिकित्सक, चिकित्साकर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-one-in-telco-theft-goods-recovered/">जमशेदपुर:

टेल्को चोरी में पुलिस ने एक को दबोचा, सामान बरामद

सुविधाएं बढ़ने से आम लोगों को होगी सहूलियत

मौके पर मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा सरायकेला-खरसावां जिला सहित पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है. ताकि आम लोगों को सरकारी अस्पताल में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जा सके. उन्होंने कहा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से जिले के लोगों को सहूलियत होगी। मरीजों को दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, गरीब परिवार को भी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा आने वाले दिनों में और कई उपयोगी स्वास्थ्य उपकरण सदर अस्पताल में स्थापित करवाने की योजना है ताकि एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही