Search

 
 
 

सरायकेला : खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती से मिष्टान्न भंडारों में नजर आने लगे परिवर्तन

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) : सरायकेला जिला मुख्यालय में जोरों पर चल रहे मिलावटी खाद्य पदार्थो के कारोबार में विगत महीने से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किये गए सख्ती के बाद आंशिक परिवर्तन हुए हैं. क्षेत्र के मिष्टान्न भंडार वाले मूल्य एवं उपयोगिता सम्बन्धी स्टिकर शो केस में रखे मिष्टान्न ट्रे में लगाने की तैयारी कर रहे हैं. परन्तु क्षेत्र के राशन दुकान वाले अभी तक अपने आप को इस नियम से बाहर रख कर कारोबार चला रहे हैं. मिलावटखोरी पर नियंत्रण के सम्बंध पूछे जाने पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि विगत महीने दर्जनों भोजन जलपान के होटलों एवं राशन दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया था, यह क्रम आगे भी जारी रहेगा. प्रथम चरण में जिनके यहां जो कमियां पाई जा रही हैं उनमें सुधार करने का नोटिस दिया जा रहा है.जो गलतियां नही सुधारेंगे उन पर विधि संगत कार्रवाई होना सुनिश्चित है. ग्राहकों के शिकायत पर भी त्वरित जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-caught-stealing-iron-rod-by-panchayat-personnel/">चाकुलिया

: लोहे की छड़ चोरी करते युवक को पंचायत कर्मियों ने पकड़ा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही