सिटी कॉलेज का ट्राइबल कल्चर फेस्ट 6 फरवरी से
मुख्यमंत्री घोड़ाबाबा मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना
[caption id="attachment_540599" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> सरायकेला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता.[/caption] मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व यहां आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंच चुके थे. मुख्यमंत्री पहले बंधु चौक में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किये जिसके बाद वे सरायकेला सदर अस्पताल का जायजा मंत्रियों के साथ लेने पहुंचे. जिला प्रशासन के लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला प्रखंड तीतिरबिला मॉडल जाहेरथान का निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे. ततपश्चात मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित स्थल पर निरीक्षण करते हुए पहुंचेंगे एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होंगे. वे गम्हरिया में प्राचीन घोड़ाबाबा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करेंगे और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण का घोषणा करने वाले हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-health-check-up-camp-organized-at-asantalia-morgantand-primary-school-crowd-gathered/">चक्रधरपुर
: आसनतलिया मोरगांटांड प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, उमड़ी भीड़ [wpse_comments_template]

Leave a Comment