Search

सरायकेला : राजनगर में चाइल्डलाइन ने किया खुला मंच का आयोजन

Seraikela : जिला चाइल्डलाइन के तत्वावधान में शुक्रवार को राजनगर प्रखंड के बागरासाई ग्राम में खुला मंच का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में चाइल्डलाइन की सदस्य लक्ष्मी मुर्मू व रोमानी हांसदा उपस्थित थी. इस दौरान रोमानी हांसदा ने कहा कि चाइल्डलाइन 1098 महिला व बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बच्चों के देखभाल व संरक्षण हेतु पूरे भारतवर्ष में चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन की मदद से चलाया जा रहा है. 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे दिन-रात मुफ्त राष्ट्रीय आपातकालीन फोन सेवा है. उन्होंने कहा कि ओपन हाउस का उद्देश्य बच्चों की अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने में उनकी मदद करना है. साथ ही उनके क्षेत्र में जिन मुद्दों से बच्चे प्रभावित होते हैं उनके बारे में जानना व बच्चों द्वारा चाइल्डलाइन 1098 का मूल्यांकन करना है. इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-road-to-chilku-is-dilapidated-accidents-are-happening-frequently-due-to-potholes/">खरसावां

: चिलकु जाने वाली सड़क जर्जर, गड्ढों के कारण अक्सर हो रही है दुर्घटना

बच्चों के बीच करवाई गई चित्रांकन प्रतियोगिता 

विदित हो कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों में पढ़ाई व खेलकूद में ध्यान न लगने की कमी देखी गई, जिसके लिए चाइल्डलाइन सरायकेला-खरसावां द्वारा खुला मंच के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता बच्चों के बीच करवाई गई. साथ ही मनोरंजन हेतु गुब्बारा रेस, गुब्बारा फोड़ व तरह-तरह की प्रतियोगिता कर बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद के प्रति उनका ध्यान आकर्षित किया गया. प्रतियोगिता में सफल सेविका सविता मार्डी द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया गया, जिसको देखकर दूसरे बच्चों में पढ़ाई, खेल के प्रति उनका ध्यान और भी बढ़ता देखा गया. चाइल्डलाइन द्वारा बच्चों में चॉकलेट, बिस्किट वितरण कर पढ़ाई के प्रति जागरूक किया गया. इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-electricity-department-registered-a-case-of-electricity-theft-against-five-people/">खरसावां

: विद्युत विभाग ने पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला किया दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//