Search

 
 
 

सरायकेला : बालक मध्य विद्यालय में हुआ बाल संसद का गठन, खुशी कुमारी बनी प्रधानमंत्री

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए नए सत्र के लिए सर्वसहमति से बाल संसद का शनिवार को गठन किया गया. जिसके लिए विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक गंगाराम तियू की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों की बाल सभा की गई. प्रस्तावक और समर्थक के साथ आठवीं कक्षा की खुशी कुमारी विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई.
इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-passengers-service-committee-members-met-bjp-leader-malti-giluva/">बंदगांव

: यात्री सेवा समिति के सदस्यों ने भाजपा नेत्री मालती गिलुवा से की मुलाकात

छठवीं कक्षा की वर्षा कुमारी बनी उप प्रधानमंत्री

छठवीं कक्षा की वर्षा कुमारी उप प्रधानमंत्री, मोनिका महतो शिक्षा एवं अनुशासन मंत्री, अनिशा कुमारी उप शिक्षा एवं अनुशासन मंत्री, मांगू जोंको खेलकूद मंत्री, प्रीति हेंब्रम खेलकूद मंत्री, शोभा सुरेन कला एवं संस्कृति मंत्री, निशा डोगरा उप कला एवं संस्कृति मंत्री, संगीता महतो पर्यावरण, संसाधन एवं बागवानी मंत्री, पायल रजक उप पर्यावरण, संसाधन एवं बागवानी मंत्री, काजल पति पेयजल, स्वच्छता एवं खाद्य मंत्री, राजा साहू उप पेयजल, स्वच्छता एवं खाद्य मंत्री, चुमकी बारिक स्वास्थ्य मंत्री एवं शिवा बारिक उप स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए.

आठवीं कक्षा की मनीषा महतो बनी प्रयास टीम की कमांडर

आठवीं कक्षा की मनीषा महतो को प्रयास टीम कमांडर और छठवीं कक्षा के अहम कुमार शर्मा को प्रयास टीम उप कमांडर बनाया गया. निर्वाचन के पश्चात प्रधानाध्यापक द्वारा नवगठित बाल संसद के पदधारियों को उनके अधिकार और कर्तव्य की जानकारी देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. जिसके बाद विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और विकसित करने के सामूहिक संकल्प के साथ बाल सभा का समापन किया गया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नवगठित बाल संसद को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही