Search

 
 
 

सरायकेला : शहरी क्षेत्र में खुले घूमते पशुओं से शहरवासी परेशान

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला शहरी क्षेत्र में पशुपालन के शौकीन अपने पशुओं को बाजार में खुले घूमने को छोड़ दे रहे हैं. इससे आम लोगों को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फल व सब्जी के दुकानदार तो परेशान रहते ही हैं, सड़कों पर आवागमन भी बाधित होता रहता है. मुख्य चौराहों व सड़कों पर दिनभर घूमने के बाद रात को भी पशु सड़क पर बैठ जाते हैं. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cswr-gave-information-related-to-corona-to-the-villagers-in-ghatkudi/">किरीबुरू

: सीएसडब्लूआर ने घाटकुड़ी में ग्रामीणों को दी कोरोना से संबंधित जानकारी

पशुपालकों पर जुर्माना लगाने के लिए नहीं है कांजी हाउस : कार्यपालक पदाधिकारी 

सड़क से गुजरते वाहन या बाइक वालों को भी दिक्कतें होती हैं. वाहन के हॉर्न का भी पशुओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. चालकों को वाहन रोक कर पहले इन्हें किसी उपाय से हटाना पड़ता है. बाजार में पैदल निकले बजुर्ग, बच्चों एवं महिलाओं को रास्ता बदल कर चलना पड़ता है. आवारा घूमते पशुओं से उत्पन्न समस्या के समाधान के संबंध में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यहां कांजी हाउस नहीं है, जिसके माध्यम से पशुपालकों पर जुर्माना लगाया जाए. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-district-20-point-member-kaltu-chakraborty-sent-memorandum-to-cm-and-minister-in-charge/">घाटशिला

: जिला 20 सूत्री सदस्य काल्टू चक्रवर्ती ने सीएम व प्रभारी मंत्री को भेजा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही