Search

 
 
 

सरायकेला:  कचरा मुक्त शहर अभियान के तहत खरकाई के तटों की हुई सफाई, स्वयं झाड़ू थाम उतरीं नप अध्‍यक्ष

 
Seraikela(Bhagya Sagar Singh):  नगर पंचायत क्षेत्र को कचरा मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से विगत 17 सितंबर से नगर पंचायत द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान दो अक्‍टूबर तक चलेगा. इसी अभियान की कड़ी में सोमवार को खरकाई नदी के शहरी क्षेत्र स्थित तटों पर सफाई अभियान चलाया गया. अभियान की शत प्रतिशत सफलता एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से नगरपंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक स्वयं झाड़ू थाम कर अभियान का नेतृत्व करतीं नजर आईं इसे भी पढ़ें: अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-kumar-arrest-case-ed-interrogates-vishnu-agarwal/">अधिवक्ता

राजीव कुमार गिरफ्तारी मामला : ईडी ने विष्णु अग्रवाल से की पूछताछ

सामूहिक स्थल की साफ सफाई को लेकर आम लोगों से अपील

आम लोगों से भी अपील की गई कि अपने घर सहित सामूहिक स्थल की साफ सफाई को लेकर संकोच नहीं करना चाहिए. अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने में समाज के सभी तबके की सहभागिता आवश्यक है. अभियान में नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर प्रबंधक महेश जरिका, नेहरू युवा केंद्र सरायकेला के सदस्यगण एवं सभी सफाई मित्रों की सहभागिता रही. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-jharkhand-73-percent-neglect-cannot-be-tolerated-bhojpuria-bayar/">जमशेदपुर:

झारखंड में 73 प्रतिशत की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं- भोजपुरिया बेयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही