Search

 
 
 

सरायकेला : नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित फ्रीडम फाइटर के प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : इंडियन स्वच्छता लीग एवं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरायकेला शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थापित सभी फ्रीडम फाइटर के प्रतिमाओं की सफाई की गई. इस सफाई अभियान में नप अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित वार्ड पार्षद, कार्यालय कर्मी एवं नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा व सफाई मित्रों की सहभागिता रही. अभियान के तहत साफ-सफाई के साथ-साथ अगल-बगल के लोगों को ऐतिहासिक पुरुषों के प्रतिमाओं एवं प्रतिमा स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग की भी अपील की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vaibhav-choubey-became-the-state-working-committee-member-of-bjp-kisan-morcha/">जमशेदपुर

: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने वैभव चौबे

आम नागरिकों में है जाकरूकता की कमी

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक महापुरुषों की प्रतिमा समय-समय पर स्थापित होते रहे हैं. परन्तु उनकी सुधि केवल स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या सम्बन्धित महापुरुष के जयंती या पुण्य तिथि पर ही नगरपंचायत द्वारा ली जाती है. आम जनों में भी जागरूकता की कमी के कारण ऐसे स्थलों को यदा कदा अतिक्रमित किया जाता रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही