Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : आकर्षणी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत पर्यटन स्थल आकर्षिनी मंदिर परिसर में पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा 2022 के तहत सफाई अभियान का आयोजन शनिवार को किया गया. आकर्षणी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का झाड़ू लगाकर, यत्र-तत्र विसर्जित कचरा, प्लास्टिक के टुकड़े, कागज इत्यादि को एकत्रित कर परिसर का सफाई किया गया. साथ ही वहां लोगों को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अपने आसपास साफ-सफाई रखने हेतु जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-minister-champai-soren-laid-the-foundation-stone-for-the-repair-work-of-patahensal-tiasara-road/">राजनगर

: पाटाहेंसल-टियासरा सड़क की मरम्मत कार्य का मंत्री चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास
यह भी बताया गया कि बारिश का पानी भी घर एवं अगल बगल खाली बर्तन या डिब्बे इत्यादि में इकट्ठा ना होने दें. आसपास में साफ-सफाई का ध्यान रखें, खाने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह धोने जैसे स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां गौतम कुमार, स्थानीय मुखिया, जलसहिया, प्रखंड समन्वयक, एसबीएम एवं मां आकर्षणी सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव एवं समिति सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही