Search

 
 
 

सरायकेला : सफाई सबकी जिम्मेवारी, शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें – मनोज चौधरी

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे `सेवा पखवाड़ा` कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया. गुडियाडीह टोला में बुधवार को चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. जेसीबी के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर उन्होंने बस्तीवासियों से कहा कि साफ-सफाई सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है. हमें अपने मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में सामूहिक रूप से सक्रिय रहना पड़ेगा. रोड पर जल जमाव और कीचड़ के कारण बस्ती में लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही थी. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-after-the-implementation-of-khatian-of-1932-mazgaon-mla-niral-purti-took-out-a-gratitude-tour/">तांतनगर

: 1932 का खतियान लागू होने पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने निकाली आभार यात्रा
जेसीबी के माध्यम सड़क को आवागमन योग्य बनाया गया. इस अवसर पर वार्ड पार्षद गौतम नायक, कार्यालय कर्मी रोहित कुमार साहू, पीआईयू -लालू प्रसाद महतो, बजरंग मोहंती, सफाई पर्यवेक्षक समीर कुमार रजक, रत्नेश्वर पटनायक, बिजली मिस्त्री राजेश महतो, पीलाम्बर, बनमाली महतो एवं नगर पंचायत के अन्य सफाई कर्मचारी भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही