Search

 
 
 

सरायकेला : नगर पंचायत के शौचालयों की शुरू हुई साफ-सफाई

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : शहरी क्षेत्र को स्वच्छ रखने एवं खुले में मल मूत्र त्याग पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु नगर पंचायत द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है. इसी कड़ी में बाजार के सभी भीड़ वाले स्थानों पर छोटे-छोटे शौचालय सड़क किनारे दर्जनों की संख्या में बनाए गए हैं. हालांकि ऐसे अधिकतर शौचालय बनने के बाद से बन्द रहते ही देखे गए हैं. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-caste-certificate-will-be-made-in-the-school-itself-for-the-children-of-government-school-co-held-a-meeting/">मझगांव

: सरकारी स्कूल के बच्चों का स्कूल में ही बनेगा जाती प्रमाण पत्र, सीओ ने की बैठक

पानी की अभाव में उपयोग करने से कतराते हैं लोग

मिली जानकारी के अनुसार अनेक शौचालय बन तो गए पर उनके छतों पर लगे छोटे-छोटे टैंक में पानी की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिसके कारण यूज होने के बाद पानी के अभाव में दुर्गंध के कारण उसका उपयोग लोग करने से कतराते हैं. शनिवार को ऐसे टैंकों को नगर पंचायत के सफाईकर्मी उपयोग करने लायक बनाने हेतु साफ सफाई किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही