Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : कोयला लदा ट्रेलर कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Seraikela : जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज पर सड़क के समीप कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. मंगलवार की सुबह हुई इस दुर्घटना में सड़क पर जा रहे वाहन और राहगीर बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार ट्रेलर चांडिल से कोयला लाद कर कांड्रा के एक निजी कंपनी में जा रहा था. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-solar-water-tower-installed-in-ghaghara-of-kokcho-panchayat-deteriorated-for-the-last-several-months-villagers-upset/">तांतनगर

: कोकचो पंचायत के घाघरा में लगा सोलर जलमीनार पिछले कई माह से खराब, ग्रामीण परेशान
ट्रेलर जैसे ही कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचा वह अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक बाल-बाल बच गया. ट्रेलर के पलटने से कोयला सड़क पर बिखर गया. घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही