Search

 
 
 

सरायकेला : युवा खिलाड़ी के निधन पर स्टेडियम में शोकसभा

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सरायकेला नगरपंचायत क्षेत्र अंतर्गत हंसाहूड्डी स्थित अपने आवास पर युवा खिलाड़ी सुनील पाडिया उर्फ बिट्टू का 22 अगस्त की रात को असामयिक निधन हो गया. विगत कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे. इस दुखद खबर से स्थानीय खिलाड़ियों में शोक की लहर है. दिवंगत सुनील पड़िया उर्फ़ बिट्टु एक अच्छे खिलाडी मे अपनी पहचान बना चुके थे. क्षेत्र में सभी उनके सादगी एवं खेल प्रतिभा तथा जूनियरों को खेल टिप्स देने के कारण लोकप्रिय बने हुए थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-letter-written-to-start-chhau-dance-course-in-kashi-sahu-college/">सरायकेला

: काशी साहू कॉलेज में छऊ नृत्य पाठ्यक्रम शुरू कराने के लिए लिखा पत्र
भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम एसएफसी मैदान सरायकेला मे बुधवार को समाजसेवी सह पूर्व खिलाडी जलेश कवि के पहल पर एक शोक सभा किया गया. दिवंगत आत्मा की शांति हेतु सभी ने दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया. इस अवसर पर कुणाल रथ, सुदीप पट्टनायक, सनत बसा, प्रेम, बबन, चेतन, बिश्वजीत, सजा़द आलम , रूपेश मिश्रा, शुभम, सीपु भूटन सहित अन्य शोक संतप्त खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही