Search

 
 
 

सरायकेला : व्यवसायी रमन चौधरी की पत्नी के निधन पर शोकसभा

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सरायकेला के प्रसिद्ध व्यवसायी रमन चौधरी की धर्मपत्नी स्नेहलता के निधन पर सरायकेला मारवाड़ी धर्मशाला में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी समाज ने किया था. शोकसभा में उपस्थित सभी ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनके अंग दान करने के इच्छा को सलाम करते कहा आज नेत्रदान और रक्तदान करने से लोग कतराते हैं वहीं स्व स्नेहलता चौधरी ने अंगदान कर समाज के लिए एक प्रेरणा बनी.मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष रेखा सेकसरिया ने मारवाड़ी महिला समिति के उनके कार्यकाल में उनके द्वारा चलाए जाने वाले नेत्र दान की मुहिम को स्मरण किया. स्नेहलता सरायकेला-खरसावां के पूर्व उपायुक्त रवींद्र अग्रवाल की बड़ी बहन हैं. शोकसभा में युवा मंच के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स सरायकेला के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अरुण सेकसरिया, राजू अग्रवाल, विष्णु चौधरी, रतन चौधरी, जीतू अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विकास चौधरी, विकाश अग्रवाल, केशव चौधरी, यतिराज बुधिया, अनमोल चौधरी एवं कमल चौधरी सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Seraikela-Snehlata-1.jpg"

alt="" width="764" height="520" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-82-feet-of-ravana-will-burn-in-kandra-skg-ground-committee-in-preparation/">आदित्यपुर

: कांड्रा एसकेजी मैदान में जलेगा 82 फीट का रावण, तैयारी में जुटी कमेटी
उल्लेखनीय है कि स्नेहलता का अंतिम संस्कार सरायकेला श्मशान घाट में 2 अक्टूबर को किया गया. 17 सितंबर को सुबह टहलने के दौरान किसी बाइक की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. उन्हें तत्काल टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया था. वहां से एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अपनी मृत्यु से पूर्व स्नेहलता चौधरी ने अपने शरीर के सभी क्रियाशील अंगों का दान करने की इच्छा जताई थी. उनकी इच्छा के अनुरुप परिजनों ने उनके अंगों को दान कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही