Seraikela : सरायकेला के शांतिकुंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में कक्षा दसवीं की माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश साहू, विशिष्ट अतिथि सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. बंदना के उपरांत सभी अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र और श्रीफल देकर किया गया. वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विधार्थियों के साथ उनके माता-पिता को विद्यालय की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-meeting-of-the-bjp-adityapur-mandal-working-committee-there-was-a-discussion-about-the-strength-of-the-organization/">आदित्यपुर
: भाजपा आदित्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा
: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने 200 रोटी रोज गौ माता को खिलाने का एक वर्ष पूरा किया
: भाजपा आदित्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा
अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने बधाई देते हुए कहा कि जो पत्थर छेनी और हथौड़ी के मार के दर्द से कराह उठता है, वह कभी भी अच्छी मूर्ति के रूप में समाज में स्थापित नहीं होता. जो खेत हल चलाने से दुखी हो वह कभी फसल उत्पन्न नहीं कर सकता. हमारे छात्र-छात्रा वह पत्थर हैं जो हर एक दुख और दर्द को सहने की क्षमता रखते हैं और अंत में कामयाब होकर ही दम लेते हैं. विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रमानाथ आचार्य ने कहा कि आज हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है इसमें शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ उनके माता-पिता का भी विशेष योगदान है. शिशु मंदिर का उद्देश्य ऐसे वातावरण का निर्माण करना है जो सदाचार, संस्कार, ईमानदार, कर्मठ और देशभक्त व्यक्तित्व का निर्माण हो सके. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-sammelan-sakchi-branch-completed-one-year-of-feeding-200-roti-daily-to-gau-mata/">जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने 200 रोटी रोज गौ माता को खिलाने का एक वर्ष पूरा किया
Leave a Comment