Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेलाः क्षेत्रीय दलों से प्राणवायु मांगती फिर रही कांग्रेस- दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Saraikela: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाने वाली पार्टी है. विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ साजिश करने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए प्रारंभ से ही सत्ता सर्वोपरि रही है. देश की सेवा से उसका कुछ भी लेना देना नहीं. लोकतंत्र में कांग्रेस को विश्वास नहीं. यह कांग्रेस पार्टी तानाशाही पार्टी है. जिसने सत्ता के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया.12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जब इंदिरा गांधी को चुनावी धांधली का दोषी बताते हुए रायबरेली से उनका निर्वाचन रद्द कर दिया और जब सुप्रीम कोर्ट ने भी उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा तो उन्होंने भारत के संविधान को रौंदते हुए देश में आपातकाल लागू कर दिया. यह बातें प्रकाश ने रविवार को सरायकेला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही. इसे पढ़ें- ">https://lagatar.in/ranchi-the-vice-president-of-the-guardian-federation-complained-to-the-governor-about-the-vice-chancellor-of-bbmku/">

 रांचीः अभिभावक महासंघ के उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से की बीबीएमकेयू के कुलपति की शिकायत 
उन्होंने  कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने आपातकाल लगाकर नागरिकों के अधिकार छीन लिए, प्रेस की आजादी छीन ली, लाखों लोग गिरफ्तार कर लिए गए. जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल थे. आज कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा की दुहाई देती है, लेकिन कांग्रेस भारत के संविधान से नही अपने संविधान से देश चलाना चाहती है. जिसमे भ्रष्टाचार का पोषण, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, जात पात और तुष्टिकरण जैसे आयाम शामिल है. कांग्रेस पार्टी ने अपने एजेंडे को लागू करने के लिए अनेक बार संविधान का संशोधन किया. राष्ट्रपति शासन का दुरुपयोग किया. कैबिनेट के फैसले का अपमान किया, फिर कांग्रेस लोकतंत्र की बात करती है. उन्होंने कहा कि भारत को तोड़ने की मानसिकता वाले लोग भारत जोड़ने का ढोंग करते हैं. भारत लोकतंत्र की जननी है. इसकी जड़ें देश में बहुत गहरी हैं.भारत की जनता लोकतंत्र की पोषक और संरक्षक है. इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/in-the-enlightened-conference-girinath-singh-said-the-ray-of-development-reached-the-poor-in-the-modi-government/">लातेहार

: प्रबुद्ध सम्मेलन में गिरिनाथ सिंह बोले- मोदी सरकार में गरीबों तक पहुंची विकास की किरण 
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने बार बार कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाई है. आपातकाल के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिली थी. फिर भी कांग्रेस ने अपना चाल चरित्र नही बदला. अब तो कांग्रेस पार्टी केवल परिवार की पार्टी बनकर रह गई है. जनता ने सत्ता से ही बाहर नहीं किया बल्कि विपक्ष लायक भी नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा देश की जनता का मिजाज अब पूरी तरह कांग्रेस मुक्त भारत का है. इसलिए कांग्रेस अब क्षेत्रीय दलों से प्राणवायु मांगती फिर रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता सर्वोपरी है. जनता भारत माता के सच्चे सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही