Search

 
 
 

सरायकेला : कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान चलाने के लिए की बैठक

 
Saraikela : सरायकेला परिसदन के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कु की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. इसमें डिजिटल और मैनुअल सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई. बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी सन्नी टोपनो एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद, ज्योतिष यादव, लालटू महतो, नीतिमा बारी बोदरा ने अपने- अपने विचार रखे. बैठक में विचार-विमर्श कर प्रत्येक प्रखंड में 5-5 चीफ इंडोलर, प्रत्येक इन इंडोलर को 20-20 बूथ की जिम्मेवारी सौंपी गई. प्रत्येक बूथ में एक महिला और एक पुरुष रहेंगे. चीफ इंडोलर भी अपने से दो-दो व्यक्ति को प्रति बूथ इंडोर बना सकते हैं. बताया गया के मोबाइल से सदस्य बनाना बहुत ही आसान है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-arrested-four-accused-in-potka-jadugoda-theft/">घाटशिला

: पोटका-जादूगोड़ा चोरी में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
कांग्रेस पार्टी ने यह बनाकर कांग्रेसियों के बीच लिंक मोबाइल पर एसएमसी द्वारा भेजा जा रहा है. ऐप का नाम कांग्रेस पार्टी मेंबरशिप है. साथ ही सभी मोर्चा एवं संबंधित प्रकोष्ठ को भी एक से जुड़ना है, जिससे अपने-अपने वोटर कार्ड का नंबर देकर पार्टी का सदस्य बन सकते हैं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र मंडल, जिला महासचिव सुषेन मात्री, बलभद्र महतो, शंकर लोआदा, गुणाधर महतो, मनोज महतो, जमील अशरफ, बबन, फुलकांत झा, जगदीश नारायण चौबे, बृजेंद्र सिंह, कैलाश महतो, शिवा दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही