Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : कांग्रेसियों ने चांडिल प्रखंड कार्यालय में किया धरना-प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Seraikela : केन्द्र की दमनकारी नीति व केन्द्रीय एंजेसिंयो के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस ने जिले के चांडिल प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. धरना में कांग्रेस के जिला महासचिव तस्लिमा मल्लिक ने कहा कि पिछले आठ साल से मोदी सरकार लगातार सभी एजेंसियों का दुरूपयोग कर विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-of-the-city-reached-delhi-participated-in-the-protest/">जमशेदपुर

: शहर के कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली, विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल
पिछले चार दिनों से नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ जारी है. केंद्र की ओर से अपने नेताओं के खिलाफ जारी अत्याचार को और बर्दाश्त नहीं करेंगे. पिछले चार दिनों से ईडी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है. इसका हम कांग्रेसजन कड़े शब्दों में विरोध करते हैं. मौके पर कांग्रेस के प्रखंड प्रभारी उपेन्दर गिरी, कपाली नगर अध्यक्ष कलीम अंसारी, अशरफ जमील, तस्लीमा मल्लिक, तसनीम नौशाद, शहीद परवेज व अकबर अली समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही