Search

 
 
 

सरायकेला : भवन विभाग की लापरवाही से तालाब में तब्दील हुआ न्यायालय परिसर : मनोज चौधरी

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी लगातार हो रही भारी बारिश पर नगर पंचायत क्षेत्र का मुआयना किया. मुआयना के क्रम में सरायकेला व्यवहार न्यायालय परिसर में जल-जमाव और टापू में तब्दील होने पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि विगत वर्ष सरायकेला बार एसोसिएशन और हमारी लिखित शिकायत एवं मांग पर जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया था. उपायुक्त के निर्देश के बावजूद भवन निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को कछुए गति से पूरा करने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-due-to-incessant-rains-the-koel-and-koyna-rivers-in-spate-flood-water-entered-the-coastal-areas/">मनोहरपुर

: लगातार हो रही बारिश से कोयल व कोयना नदी उफान पर, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा

जल-जमाव की समस्या के निराकरण हेतु परिसर को ऊंचा किया जाना है

जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में जल-जमाव की समस्या के निराकरण हेतु कोर्ट परिसर को ऊंचा किया जाना है. लेकिन भवन विभाग द्वारा प्राक्कलन में परिसर को ऊंचा करने से संबंधित किसी प्रकार की योजना नहीं है. इस अनुपयोगी प्राक्कलन (DPR) व भवन विभाग के अभियंताओं की लापरवाही से सरायकेला सिविल कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण संस्थान का तालाब में तब्दील होना बेहद शर्मनाक है. नगरपंचायत उपाध्यक्ष ने इस विषय को लेकर उपायुक्त से भवन निर्माण विभाग के संबंधित लापरवाह अभियंताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही