Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: पांच प्रखंडों में सुबह से ही लगी रही मतदाताओं की भीड़

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सरायकेला अनमुमंडल के पांच प्रखंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. तीसरे चरण का चुनाव सरायकेला के पांच प्रखंड सरायकेला, खरसावां, कुचाई, राजनगर और गम्हरिया प्रखंड में संपन्न हुआ. तीन बजे तक 72.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ मतदान केंद्र में मतदाताओं की भीड़ लग गयी थी. लोग धूप से बचाव के लिये सुबह से ही मतदान करना शुरू कर दिया था. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bike-fell-uncontrollably-after-coming-front-of-bull-woman-and-child-injured/">सरायकेला

: बैल के सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला व बच्चा घायल

अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे मतदाता

मतदाता सुबह से ही कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगे. सुबह नौ बजे तक 21.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जैसे ही दिन चढ़ते गया मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया. ग्यारह बजे तक 47.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दोपहर एक बजे तक प्रतिशत बढ कर 64.49 प्रतिशत हो गया था. मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी किये गये थे. इसे भी पढ़ें : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-bumper-voting-in-panchayat-elections-72-57-percent-voter-turnout/">खरसावां:

पंचायत चुनाव में बंपर वोटिंग, 72.57 फीसदी हुआ मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही