Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : साइकिल सवार दंपति को तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर

Advertisement
Advertisement
Seraikela : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सीनी मोड़ के समीप पेटुआ ढाबा के पास साइकिल से जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार स्कूटी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे की है. वहीं, साइकिल और स्कूटी की हुई इस जोरदार टक्कर में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने रोड एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. जहां चिकित्सकों ने स्कूटी सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-should-organize-and-control-the-hawkers-saryu-rai/">जमशेदपुर

: ठेला-खोमचा वालों को व्यवस्थित व नियंत्रित करे जेएनएसी- सरयू राय

दवा लेने सीनी मोड़ आ रहे थे दंपति

सूत्रों के अनुसार दुगनी के भुईयां साई निवासी विशु नायक(32) अपनी पत्नी सुषमा नायक(30) के साथ साइकिल से दवा लेने सीनी मोड़ आ रहा था. इसी दौरान कांड्रा से सरायकेला की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने पीछे से टक्कर मार दी और घटना में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं, इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हुए पति-पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है. विदित हो कि स्कूटी सवार अपना नाम शंकर सरदार(18) बता कर बेहोश हो गया, जिसके कारण उसकी पूरी पहचान नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़े :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dav-public-school-beat-shiksha-niketan-by-five-wickets/">चाईबासा

: डीएवी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा निकेतन को पांच विकेट से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही