Search

 
 
 

सरायकेला : डालसा ने ग्रमीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

 
Seraikela : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां की ओर से सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ईटाकुदर पंचायत के बंधादीपा गांव के ग्रामीणों को कानूनी जानकारी एवं सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी दी. प्राधिकार के पीएलवी बिट्टू प्रजापति एवं राधेश्याम महतो द्वारा ग्रामीणों को इ-श्रम कार्ड, बीवोसी कार्ड, पेंशन का निबंधन कर लाभ लेने के लिये कहा गया. ग्रामीणों को बताया गया कि वैसे बच्चे जो अनाथ है, उन्हें सरकार द्वारा चलाये गये फोस्टर एंड केयर योजना के तहत स्कॉलरशिप देने का प्रावधान है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-2-days-block-closure-on-22nd-and-23rd-july-in-tata-motors/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 22 और 23 जुलाई को 2 दिन रहेगा ब्लॉक क्लोजर

डीएलएसए के बारे में दी जानकारी

घरेलू हिंसा एवं जमीनी विवाद जैसे मामलों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह सम्बन्धी प्राधिकार के सहयोग के बारे में भी जानकारी दी गई. बाल श्रम के प्रति विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा और उनके साथ सही व्यवहार करना एक सामाजिक जिम्मेदारी है. इसी क्रम में प्राधिकार द्वारा आम जनों को दिए जाने वाले अन्य विधिक सहयोग के बारे में भी बताया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही