Search

 
 
 

सरायकेला: डालसा ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी जानकारी दी

 
Seraikela: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) सरायकेला के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देशानुसार शनिवार को गम्हरिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय अदित्यपुर एवं उच्च विद्यालय कोलाबीरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया. डालसा के पीएलवी सत्यनारायण महतो ने बच्चों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें: कुचाई">https://lagatar.in/kuchai-57-candidates-are-in-the-fray-for-the-post-of-chief-in-10-panchayats/">कुचाई

: 10 पंचायत में मुखिया पद के लिये 57 प्रत्याशी मैदान में

सहायता के लिये पीएलवी से संपर्क करें

उन्होंने अनाथ छात्र एवं छात्राओं के लिये स्पॉनसरशिप योजना, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान व किसी के निधन होने पर मिलने वाले मुआवजा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. बताया गया सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेने एवं किसी भी प्रकार का कानूनी सहायता के लिये पीएलवी से संपर्क किया जा सकता है. मौके पर पीएलवी संजीव महतो, सत्यनारायण महतो व लक्ष्मी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-caught-32-5-grams-of-brown-sugar-from-three-miscreants-sent-to-jail/">आदित्यपुर

: पुलिस ने तीन बदमाशों से 32.5 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ा, भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही