Search

 
 
 

सरायकेला : डालसा का विशेष मेडिएशन ड्राइव 12 सितम्बर से

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार 12 से 16 सितंबर के बीच मोटर दुर्घटना से संबंधित वाद और एनआई एक्ट से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा. सरायकेला व्यवहार न्यायालय में प्रतिदिन इसके तहत संबंधित बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि एवं अन्य पक्षकारों से बैठकें निरंतर जारी है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला विजय कुमार द्वारा शुक्रवार को इसी कड़ी में 12 से 16 सितंबर तक मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित क्लेम केस के सफल निष्पादन हेतु एक बैठक की गयी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-date-changed-again-now-bpscs-67th-preliminary-exam-will-be-held-on-30-september/">बिहार

: फिर बदला डेट, अब 30 सितंबर को होगी BPSC की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा

बड़े पैमाने पर उभय पक्षों को व्यवहार न्यायालय ने भेजा नोटिस

बैठक में संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों, इंश्योरेंस एजेंसी के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक में विस्तृत चर्चा की गयी. इस चर्चा में इंश्योरेंस कंपनी से कई मुकदमों के निष्पादन हेतु चर्चा हुई. पीडीजे ने पदाधिकारियों को आगामी 12 से 16 सितंबर तक एनआई एक्ट और मोटर दुर्घटना संबंधी क्लेम केस के मामलों के सफल निष्पादन हेतु पक्षकारों को सुलह समझौते के आधार पर वाद निष्पादन कराने की सलाह दी. इस संबंध में बड़े पैमाने पर उभय पक्षों को व्यवहार न्यायालय द्वारा नोटिस भी निर्गत किया गया है. पक्षकारों का प्रतिदिन आना हो रहा है और कई मामलों में मेडिएशन भी चल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही