Search

 
 
 

सरायकेला : 'रन फॉर रोड सेफ्टी' में दौड़े डीसी व अन्य अधिकारी

 
Dilip Kumar Chandil : सरायकेला जिला मुख्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को `रन फॉर रोड सेफ्टी` का आयोजन किया गया. इंडोर स्टेडियम से बिरसा स्टेडियम तक आयोजित दौड़ में डीसी रविशंकर शुक्ला, डीडीसी आशीष अग्रवाल, डीटीओ गिरजा शंकर महतो सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. इससे पूर्व डीसी, डीडीसी व डीटीओ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की. रन फॉर रोड सेफ्टी में नृप राज्य प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. दौड़ इंडोर स्टेडियम सरायकेला से प्रारंभ होकर थाना रोड, संजय चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई. अभियान के तहत सभी अधिकारियों, कर्मियों व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर लोगों का जागरूक किया. लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चालते समय हेलमेट व सीट बेल्ट पहने की अपील की गई. मौके पर सहायक समाहर्ता कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निबंधन सरायकेला, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सरायकेला, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-has-become-a-laboratory-of-corruption-new-scams-exposed-every-day-bjp/">झारखंड

बना भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला, हर दिन नए घोटालों का खुलासाः भाजपा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही