Search

 
 
 

सरायकेला : डीसी ने सीएसआर की बैठक में दिया निर्देश, लोगों से अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील की

 

Seraikela : कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सरायकेला- खरसावां के डीसी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में सीएसआर की बैठक हुई.  बैठक में  विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए. 

45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगावाने का निर्देश

बैठक में डीसी ने कंपनी प्रतिनिधियों को अपने-अपने उद्योग क्षेत्र में कार्यरत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी को कोविड -19 का टीका लगवाने एवं सैंपल टेस्ट कराने का निर्देश दिया. उन्होंने उद्योग में कार्यरत सभी कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा. सूची में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की सूची और जिन्होने टीका ले लिया है. जिन्होने ने अभी तक टीका नहीं लिया हो इसकी सूची करने को कहा.  सूची को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया.

जिला प्रशासन को विभिन्न प्रकार से सहयोग करने की अपील भी  की

 उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोक थाम हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा करने एवं जिले में संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी प्रतिनिधियों को आगे आकर जिला प्रशासन को विभिन्न प्रकार से सहयोग करने की अपील भी  की. उन्होंने कहा अपने-अपने उद्योग में कार्यरत मेडिकल स्टॉफ, डॉक्टर्स, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर इत्यादि उपकरण की जानकारी सूचीवार जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये.  ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जा सकें.  

तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर एवं एम्बुलेंस जिला प्रशासन को डेडिकेटेड करने की अपील की.  आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के प्रतिनिधि ने जनसहयोग हेतु 140 ऑक्सीजन सिलेंडर जिला प्रशासन को तत्काल उपयोग के लिए उपलब्ध करने की बात भी कही.  इसके अतिरिक्त सोशल वेलफेयर भालोटिया ग्रुप ने एक एंबुलेंस एवं रुंगटा राजनगर ने एक एम्बुलेंस तत्काल उपयोग हेतु जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा.  

बैठक में उपस्थित अन्य प्रतिनिधियों ने भी कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में आवश्यकतानुसार जिला प्रशासन को सहयोग करने बात को स्वीकार किया. बैठक में एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ रामकृष्ण कुमार, गोपनीय प्रभारी प्रदीप कुमार समेत उद्योगपति एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे.

डीसी ने जिले वासियों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने को कहा

उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है.  ऐसे में आप सभी जिले वासियों से अनुरोध है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले.  किसी आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क एवं शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए अपने कार्य को पूर्ण करें.  डीसी ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा - निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही