Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: डीसी ने की अवैध खनन व बालू उठाव पर खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी अरवा राजकमल ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसी ने अवैध बालू, पत्थर उठाव, अवैध खनन की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा की. इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. मेजर और माइनर मिनरल्स के कार्यों में किसी भी प्रकार से अवैध खनन व ढुलाई ना होने पाए. कार्य में किसी की भी संलिप्तता पाई जाती हैं तो सुसंगत धाराओं के तहत संबंधित व्यक्ति एवं संस्थान पर कार्यवाई सुनिश्चित किया जाय. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-truck-collided-with-electric-pole-on-seraikela-kandra-road-driver-serious/">सरायकेला

: सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर ट्रक बिजली के पोल से टकराया, चालक गंभीर

अनुमंडलवार बनेंगे चेक पोस्ट

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिये अनुमंडलवार 5-5 चेक पोस्ट बनाया जायेगा. यहां तीन पालियों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे. वहीं इन चेक पोस्ट की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जायेगी. डीसी ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के निगरानी मे स्पेशल फोर्स का डेपुटेशन किया जायेगा. किसी प्रकार से प्राप्त सूचना पर अंचलाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी क्षेत्र में औचक निरिक्षण कर करवाई सुनिश्चित कर सकें.

वाहनों पर भी कार्रवाई का निर्देश

डीसी ने परिवहन पदाधिकारी को  विशेष जांच अभियान चलाकर चालान समेत वाहनों की कागजात, लोडिंग कैपिसिटी, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे आवश्यक मानकों की जांच कर दोषी पाए जा रहे वाहन चालक तथा संलिप्त लोगों पर सख्त करवाई करने के निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि किसी भी प्रकार से अवैध माइनिंग कर रहे वाहन पर कर्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. ऐसे वाहनों पर सिर्फ फाइन ही नहीं बल्कि सीज करने का भी आदेश दिया गया.

 मॉनसून सीजन में खनन अवैध

डीसी ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिमीनल के आदेश के अनुसार मॉनसून सीजन में खनन पूर्णतः अवैध घोषित किया गया है. इस समय लोगों के अवैध रूप से अधिक बालू स्टाक करने या उठाव करने की संभावना रहती है. इसको ध्यान में रखकर सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करेंगे. ऐसे में आप सभी जब भी छापा मारने जायें तो पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के साथ जाएं.

एसपी ने भी दिया निर्देश

बैठक के एसपी आंनद प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आपसी समन्वय स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों से अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिये टीम वर्क के रूप में कार्य करें. रात 10 बजे से प्रातः 4  तक अवैध माइनिंग की अधिक संभावनाएं बनी रहती है. संबंधित टीम गठित कर अवैध माइनिंग के संभावित क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-sent-two-miscreants-to-jail-under-arms-act/">चांडिल

: आर्म्स एक्ट में पुलिस ने दो बदमाशों को भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही