Search

 
 
 

सरायकेला:  दिवंगत अंगरक्षक को डीसी ने दी श्रद्धांजलि, पिता से कहा-खुद को अकेला न समझें

 
Seraikela(Bhagya Sagar Singh):  उपायुक्त सरायकेला-खरसावां अरवा राजकमल के अंगरक्षक रहे स्वर्गीय सुभब्रत महतो के पार्थिव शरीर को सरायकेला पुलिस लाइन में शनिवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान वहां दुःखी अवस्था में उपस्थित थे. उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक प्रकाश आनन्द ने मौके पर दिवंगत जवान के परिजनों से वार्ता करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया एवं कहा कि उनकी यथासंभव मदद की जाएगी. इसे भी पढ़ें:चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-four-arrested-including-opium-smuggling-crpf-jawan-two-kg-opium-and-rs-2-95-lakh-seized/">चक्रधरपुर:

 अफीम तस्करी में सीआरपीएफ जवान सहित चार गिरफ्तार, दो किलो अफीम व 2.95 लाख रुपये जब्त

सभी सुविधाएं यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी : डीसी

उपायुक्त ने मृतक पुलिस जवान के पिता को सांत्‍वना देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में वे अपने को अकेला न समझें. वह भी उनके बेटा की तरह ही हैं. ऐसे मामलों में प्रशासन एवं सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाएं उन्हें यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी.

डीसी व एसपी ने सहयोग राशि प्रदान की, संवेदना जताई

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत जवान के श्राद्धक्रम के लिये पिता को सहयोग राशि प्रदान करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर शाम सदर थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर कोलढीपि के पास सड़क दुर्घटना में सुभब्रतो महतो की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-arrested-with-23-pudding-brown-sugar-police-sent-to-jail/">आदित्यपुर

: 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन धराए,  पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही