Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने पर त्वरित कार्रवाई करने का लिया गया निर्णय

Advertisement
Advertisement
Seraikela : सरायकेला खरसावां प्रेस क्लब की बैठक कांड्रा में हुई, इसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष प्रियरंजन ने की. बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पिछले दिनों क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार व अनूप मिश्रा के साथ हुई घटना की निंदा की गई. साथ ही प्रशासन के कार्यों की सराहना की गई. क्लब के सोशल मीडिया प्रभारी गुलाम रब्बानी के साथ घटी घटना की भी निंदा की गई. इस दौरान यह बात सामने आया कि उनके मामले में संगठन की ओर से जितना सहयोग मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिल सका. उनके मामले में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर उचित कारवाई की मांग करेगा. साथ ही निर्णय लिया गया कि यदि किसी भी सदस्य के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार होता है तो उनके साथ घटित घटना की जानकारी तुरंत संगठन को दी जाएगी.  इसके बाद स्थानीय स्तर पर सदस्य तुरंत वहां के संबंधित सदस्य के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से मिलेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे. बैठक में गोलक बिहारी ने भी क्लब के प्रति अपनी आस्था दिखाई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-organized-legal-awareness-camp-in-chetansika-village-of-sadar-block/">चाईबासा

: सदर प्रखंड के चेतनसिका ग्राम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

जिला में कार्यालय भवन के लिए ज्ञापन सौंपेगा.

इस दौरान निर्णय लिया गया की एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलकर जिला में कार्यालय भवन के लिए ज्ञापन सौंपेगा. इसके अलावा सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी. धन्यवाद ज्ञापन महासचिव भाग्य सागर सिंह ने किया. बैठक में मुख्य संरक्षक राजीव नयनम, अध्यक्ष प्रियरंजन, महासचिव भाग्य सागर सिंह, के साथ मनोज स्वर्णकार, मृत्युंजय बर्मन, सुधाकर झा, संजय शर्मा, लाल बहादुर शास्त्री, उमाकांत प्रधान, रणधीर कुमार राणा, राज किशोर सिंह, जितेंद्र शर्मा, चंदन कुमार, चंद्रशेखर, शचींद्र कुमार दाश, रति रंजन नंदा, अजीत मंडल, स्पर्श मिश्रा, जगजीवन महतो, लखिंदर नायक, प्रताप मिश्रा, के दुर्गा राव उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही