Search

 
 
 

सरायकेला: रथयात्रा पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्णय

 
Saraikela : रथ पर्व में साफ-सफाई पथ प्रकाश के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक के अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एक बैठक हुई. बैठक में नगर क्षेत्र में रथयात्रा के दौरान विशेष साफ-सफाई स्ट्रीट लाइट पानी टैंकर एवं शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. नगर पंचायत के अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ गमन करने वाले सड़क एवं पूजन स्थल जगन्नाथ मंदिर केपी दुबे चौक गोपाबंधु चौक दुर्गा स्थान का मैदान पुराना बस स्टैंड कालूराम चौक थाना चौक सिविल कोर्ट चौक तथा मौसी बाड़ी के समीप अस्पताल कैंपस तथा मौसी बाड़ी के पीछे की तलाब की विशेष साफ-सफाई की जाएगी. रथ यात्रा से संबंधित मार्ग एवं सभी मुख्य स्थल पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बरामद करते हुए एलईडी बल्ब लगाया जाना है ताकि रथयात्रा मेले के समय रात्रि में किसी भी लोगों को परेशानी ना हो. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-tomorrow-there-will-be-four-hours-of-electricity-in-seraikela/">सरायकेला

: सरायकेला में कल चार घंटे गुल रहेगी बिजली

पानी टैंकर की भी व्यवस्था करने का निर्णय

मेले के दौरान प्रत्येक दिवस पर दो टैंकर पानी की व्यवस्था रहेगी. इससे आने-जाने वाले सभी दुकानदार एवं आम जनता को पेयजल उपलब्ध हो सके. मेला में दुकानदारों एवं आम जनता को शौचालय का व्यवस्था करने के लिए चल शौचालय का अधिष्ठापन किया जाएगा. अवैध तरीके से नगर क्षेत्र के सड़कों पर रखी जाने वाली बालू एवं ईट को हटाने का निर्देश दिया गया है. आम जनता को आवागमन में असुविधा होने पर जुर्माना लगाने एवं बिल्डिंग मेटेरियल जप्त करने का निर्देश भी दिया गया. इसके अलावा जुस्को के द्वारा सड़कों पर गड्ढे खोदे गए हैं उसे तुरंत घेराबंदी करने को कहा गया है. साथ ही जेएआरडीसीएल को सड़कों पर स्ट्रीट लाइट मरम्मत करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapping-of-a-girl-student-who-went-to-school-in-mango/">जमशेदपुर:

मानगो में स्कूल गयी छात्रा का अपहरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही