Search

 
 
 

सरायकेला : आत्मा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने ईचागढ़ व खरसावां विधायक को सौंपा मांग पत्र

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : झारखंड राज्य आत्मा कर्मी संघ सरायकेला खरसावां जिला इकाई के सदस्य विगत तीन सितंबर से अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं. इसी क्रम में इनका एक प्रतिनिधिमंडल खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं ईचागढ़ विधायक सविता महतो से मिल कर मांग पत्र भी सौंपा. खरसावां विधायक दशरथ गगराई से मिल कर संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मांग पत्र सौंपा गया. [caption id="attachment_415008" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Seraikela-Aatma-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक सविता महतो को मांग पत्र सौंपता प्रतिनिधिमंडल.[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bolero-looted-from-highway-recovered-from-jamshedpur-case-suspicious-police-investigating/">चांडिल

: हाइवे से लूटी गई बोलेरो जमशेदपुर से बरामद, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

संविदा कर्मियों को नियमित करने के किया मांग

वहीं ईचागढ़ के विधायक सविता महतो को संघ के उपाध्यक्ष रायबहादुर मांझी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, नीमडीह, सचिव हिमांशु कुमार, प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कुकड़ू एवं किशोर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक, ईचागढ़ द्वारा मांग पत्र सौंपा गया. हड़ताली आत्मा कर्मियों द्वारा अलग-अलग सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधीन आत्मा में लम्बे समय से कार्यरत संविदा कर्मियों को समायोजन एवं नियमित किया जाय. इस सम्बंध में संघ द्वारा पूर्व में भी वरीय पदाधिकारी, विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम अवगत कराया गया है परन्तु अभी तक उनके मांग पर कोई विचार नहीं किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही