Search

 
 
 

सरायकेला : काशी साहू महाविद्यालय छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : काशी साहू महाविद्यालय के छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल महाविद्यालय की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो कर रहे थे. ज्ञापन में कहा गया है कि काशी साहू महाविद्यालय में जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से भी विद्यार्थी पढ़ने को आते हैं.
इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-case-of-assault-on-shopkeeper-fir-registered/">लातेहार

: दुकानदार से मारपीट का मामला, प्राथमिकी दर्ज

समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र करने की मांग की

एमएससी, भूगोल शास्त्र एवं एनसीसी के एक भी शिक्षक नहीं रहने से वे पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं. इसलिए उक्त विषयों की पढ़ाई शीघ्र प्रारम्भ कराने के साथ ही जेनरल होस्टल की व्यवस्था, खेल शिक्षक नियुक्ति, बीएड की पढ़ाई, चहारदीवारी निर्माण, पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता, प्रशासनिक भवन, जेनरल कार्यालय की सुविधा, सफाई कर्मियों की नियुक्ति एवं साइंस ब्लॉक महाविद्यालय को सौंपने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि यथा शीघ्र उक्त समस्याओं का समाधान किया जाय ताकि विद्यार्थियों के पठन पाठन सहित विधि व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teacher-parent-seminar-of-upgraded-high-school-organized/">आदित्यपुर

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

हमारी मांगों पर विश्वविद्यालय नहीं दे रहा है ध्यान

ज्ञापन में कहा गया है कि एमएससी, भुगोलशास्त्र, बीएड की पढ़ाई एवं एनसीसी शिक्षक की मांग विगत पांच वर्षों से की जा रही है. अभी तक इन मांगों पर विश्वविद्यालय द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अगर इस प्रकार अनदेखी जारी रही तो छात्र- छात्राओं के समस्या समाधान हेतु शांतिपूर्ण तरीके से हम बाध्य होकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे. प्रतिनिधिमंडल में वकील बारीक, लक्ष्मण महतो, सिंगरई टुडू, रोशन महतो एवं गणेश प्रमाणिक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही